1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्लीवालों के साथ CM केजरीवाल ने मनाया कार फ्री डे

दिल्लीवालों के साथ CM केजरीवाल ने मनाया कार फ्री डे

 Written By: IANS
 Published : Nov 22, 2015 05:23 pm IST,  Updated : Nov 22, 2015 05:23 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने रविवार को दूसरा 'कार फ्री डे' द्वारका में आयोजित किया। इस मौके पर एक साइकिल रैली निकाली गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रैली में शामिल लोगों से कहा,

दिल्लीवालों के साथ CM...- India TV Hindi
दिल्लीवालों के साथ CM केजरीवाल ने मनाया कार फ्री डे

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने रविवार को दूसरा 'कार फ्री डे' द्वारका में आयोजित किया। इस मौके पर एक साइकिल रैली निकाली गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रैली में शामिल लोगों से कहा, "आज यहां इतने लोग इकट्ठा हुए हैं। मुझे लग रहा है कि दिल्लीवासी एक बार फिर साइकिल का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।"

उन्होंने कहा, "अगर हम दिल्ली की सड़कों पर कारों की संख्या कम कर सकें तो इससे हम वायु प्रदूषण को कम करने में सफल हो सकेंगे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले मैं थोड़ा सोच-विचार में था कि पता नहीं लोग आएंगे या नहीं और हमें समर्थन देंगे या नहीं और यह कि क्या मैं 25 साल बाद साइकिल की सवारी कर सकूंगा? लेकिन, इन सबका जवाब बेहतरीन मिला।"

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगला कार फ्री डे दिसंबर में पटपड़गंज में होगा। केजरीवाल ने कहा कि 22 जनवरी, 2016 को पूरी राजधानी में कार फ्री डे मनाया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा, "मुझे पता है कि पूरी दिल्ली में कार फ्री डे बहुत मुश्किल है.. लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि पांच-दस फीसदी लोग हमारी प्रार्थना सुनेंगे। उस दिन मैं भी साइकिल से दफ्तर जाऊंगा। मैं दिल्लीवालों से प्रार्थना करता हूं कि वे इस अभियान को समर्थन देने के लिए कम से कम एक दिन कार छोड़कर सार्वजनिक वाहन से कार्यस्थल पर जाएं।"

समारोह में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि समाज के हर तबके के लोग यहां आए हैं। सभी का कहना है कि एक दिन कार छोड़कर साइकिल को अपनाना चाहिए।

साइकिल रैली में तीन हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। द्वारका के रहने वाले सूर्यपाल सिंह (66) ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हो रही है कि उनकी उम्र के बहुत से लोग रैली में आए हैं। उन्होंने कहा कि हमें सरकार की किसी भी अच्छी पहल का स्वागत करना चाहिए।

दिल्ली सरकार ने 22 अक्टूबर को राज्य में पहला कार फ्री डे आयोजित किया था। सरकार ने तभी हर महीने की 22 तारीख को कार फ्री डे के रूप में मनाने का ऐलान किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत