पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मोबाईल फोन पर एसएमस के जरिए जान से मार देने की धमकी मिलने के बाद पटना शहर के श्रीकृष्णापुरी थाना में आज एक प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वरीय पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बताया कि उक्त प्राथमिकी श्रीकृष्णापुरी थाना में भादवि की धारा 387 के तहत दर्ज की गयी है।
पुलिस ने उक्त एसएमएस के बारे में और अधिक खुलासा करने से इनकार किया।
नीतीश की सुरक्षा के संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढा दी गयी है। उन्हें पहले से ही जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।
वैभव ने बताया कि धमकी की जानकारी मिलने के बाद विशेष उच्चस्तरीय टीम का गठन किया गया है। हालांकि उन्होंने अनुसंधान प्रभावित होने की बात कहकर धमकी दिए गए मोबाइल नम्बर की जानकारी देने से इंकार कर दिया।