1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कड़ाके की सर्दी में हुई दिल्लीवालों की सुबह, हवा की हालत भी ‘बेहद खराब’

कड़ाके की सर्दी में हुई दिल्लीवालों की सुबह, हवा की हालत भी ‘बेहद खराब’

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 27, 2018 11:59 am IST,  Updated : Dec 27, 2018 11:59 am IST

दिल्ली में इस समय जबर्दस्त ठंड पड़ रही है और लोगों का सुबह-सुबह बाहर निकलना मुश्किल साबित हो रहा है।

Cold Thursday morning in Delhi NCR, air quality 'very poor' | PTI- India TV Hindi
Cold Thursday morning in Delhi NCR, air quality 'very poor' | PTI File

नई दिल्ली: दिल्ली में इस समय जबर्दस्त ठंड पड़ रही है और लोगों का सुबह-सुबह बाहर निकलना मुश्किल साबित हो रहा है। वहीं, प्रदूषण ने भी यहां के लोगों का बुरा हाल किया है और अधिकांश इलाकों की हवा ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह कड़कड़ाती ठंड रही और यहां का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 4 डिग्री कम है। इससे पहले यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान गिर कर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जो 4 साल में सबसे ठंडी रात रही।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, ‘सुबह दृश्यता 800 मीटर रही।’ वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पाई गई। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘शहर के ज्यादातर हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा, वहीं कुछ स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिला। कई स्थानों पर शीतलहर के साथ आसमान साफ रहेगा।’ दिन में धुंध और कोहरा छाया रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री ऊपर 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो अब तक के मौसम का सबसे कम तापमान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत