1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में शीतलहर जारी, शुक्रवार से बर्फबारी, बारिश के आसार

कश्मीर में शीतलहर जारी, शुक्रवार से बर्फबारी, बारिश के आसार

 Reported By: IANS
 Published : Jan 09, 2019 12:00 pm IST,  Updated : Jan 09, 2019 12:00 pm IST

श्रीनगर में बुधवार का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.0 डिग्री नीचे, पहलगाम का शून्य से 5.0 डिग्री नीचे, गुलमर्ग का शून्य से 2.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर में शीतलहर जारी, शुक्रवार से बर्फबारी, बारिश के आसार- India TV Hindi
कश्मीर में शीतलहर जारी, शुक्रवार से बर्फबारी, बारिश के आसार

श्रीनगर: कश्मीर में बुधवार को शीतलहर का प्रकोप जारी है और न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार से ताजा बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।

घाटी 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि से गुजर रही है, जिसे 'चिल्लई कलां' कहा जाता है। यह 21 दिसंबर से शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है।

श्रीनगर में बुधवार का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.0 डिग्री नीचे, पहलगाम का शून्य से 5.0 डिग्री नीचे, गुलमर्ग का शून्य से 2.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

इस बीच, लेह का रात का तापमान शून्य से 9.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगिल का शून्य से 15.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, कटरा का 5.1 डिग्री, बटोट का शून्य से 0.1 डिग्री नीचे, बनिहाल का तापमान शून्य से 0.4 डिग्री नीचे और भदरवाह का शून्य से 1.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत