1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वैष्णो देवी में इस साल 85 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

वैष्णो देवी में इस साल 85 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2018 05:00 pm IST,  Updated : Dec 29, 2018 05:00 pm IST

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में इस साल आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के 85 लाख के पार जाने की उम्मीद है, जो कि पिछले पांच साल में सबसे अधिक होगा।

Vaishno Devi- India TV Hindi
Vaishno Devi

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में इस साल आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के 85 लाख के पार जाने की उम्मीद है, जो कि पिछले पांच साल में सबसे अधिक होगा। ‘श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमरनदीप सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि 31 दिसम्बर की मध्य रात्रि तक यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के 85 लाख के पार जाने की संभावना है। श्रद्धालुओं की संख्या 84.50 लाख के पार जा चुकी है और अगले 48 घंटों में यहां 50,000 श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पिछले साल के 81.78 लाख श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड लगभग 20 दिन पहले ही टूट गया था। वर्ष 2013 के 93.24 लाख श्रद्धालुओं की संख्या 2014 में गिरकर 78.03 लाख पर पहुंच गई। इसके बाद 2015 में 77.76 लाख और 2016 में 77.23 लाख श्रद्धालु यहां पहुंचे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत