1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही यह नई सौगात देगा श्राइन बोर्ड

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही यह नई सौगात देगा श्राइन बोर्ड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 13, 2018 05:39 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 05:39 pm IST

जम्मू कश्मीर के त्रिकुट पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को श्राइन बोर्ड जल्द ही एक नई सौगात देने वाला है...

Shrine board to launch highly comfortable new 'palkis' to ferry pilgrims to Vaishno Devi- India TV Hindi
Shrine board to launch highly comfortable new 'palkis' to ferry pilgrims to Vaishno Devi

जम्मू: जम्मू कश्मीर के त्रिकुट पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को श्राइन बोर्ड जल्द ही एक नई सौगात देने वाला है। देवी की पवित्र गुफा तक श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए बहुत जल्द ही पूरी तरह से नई डिजाइन वाली पालकी सेवा शुरू की जाएगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जल्द ही नई पालकी सेवा शुरू करेगा जिसमें श्रद्धालुओं के आराम तथा पालकीवालों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है।

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि नई पालकियां बहुत आरामदायक, बेहद हल्की, मजबूत और खूबसूरत डिजाइन वाली हैं। इसे IIT बांम्बे के ‘इंडस्ट्रियल डिजायन सेंटर’ और मुंबई के ‘नेशनल इंस्टीट्यूट आफ इंडस्ट्रियल इंजीनियिरंग’ की एक टीम ने श्राइन बोर्ड के साथ मिलकर तैयार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्राइन बोर्ड को 10 पालकियां मिल भी चुकी हैं और अगले महीने कई अन्य पालकियों के आने के बाद इस सेवा की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि श्राइन बोर्ड को नई डिजायन वाली एल्युमिनियम की 10 पालकियां मिली हैं और इन्हें प्रयोग के तौर पर मार्ग पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अगले महीने 90 और पालकियां उपलब्ध होंगी और इन सभी 100 पालकियों को बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से शुरू किया जाना है। नए डिजाइन वाली पालकियां पारंपरिक पालकियों से वजन में 30 किलोग्राम हल्की हैं और ये श्रद्धालुओं को लेकर जाने वाले पालकीवालों के लिए बेहद ही सुविधाजनक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत