1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने कॉलेज के एक छात्र का अपहरण कर की हत्या

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने कॉलेज के एक छात्र का अपहरण कर की हत्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 08, 2018 06:25 am IST,  Updated : Oct 08, 2018 06:25 am IST

छत्‍तीसगढ़ में न‍क्‍सलियों द्वारा एक छात्र की हत्‍या करने का मामला सामने आया है।

Naxal- India TV Hindi
Naxal

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में न‍क्‍सलियों द्वारा एक छात्र की हत्‍या करने का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक राज्‍य के सुकमा जिले में नक्लसियों ने लाइवलीहुड कॉलेज के एक छात्र का कथित तौर पर अपहरण कर लिया। अपहरण के कुछ ही घंटों के भीतर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि 19 वर्षीय छात्र कुंजामी शंकर कुकानार पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित अपने कुंदनपाल गांव से शनिवार की देर रात से लापता था। इसी बीच रविवार को उसका शव निकटवर्ती एक जंगल में खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि हत्या के उद्देश्य का तत्काल पता नहीं चल सका है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कुंजामी को यहां से लगभग 500 किलोमीटर दूर कुंदनपाल गांव में स्थित उसके घर से सशस्त्र उग्रवादियों का एक समूह उस समय उठा ले गया था, जब वह अकेला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत