1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रतिकूल रिर्पोट के बावजूद कॉलेजियम ने नामों की अनुशंसा की

प्रतिकूल रिर्पोट के बावजूद कॉलेजियम ने नामों की अनुशंसा की

 Written By: IANS
 Published : Jun 10, 2015 05:38 pm IST,  Updated : Jun 10, 2015 05:38 pm IST

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि कॉलेजियम ने उन लोगों को न्यायाधीश बनाए जाने की अनुशंसा की है जिनके खिलाफ खुफिया ब्यूरो ने प्रतिकूल रिर्पोट पेश की है

प्रतिकूल रिर्पोट के...- India TV Hindi
प्रतिकूल रिर्पोट के बावजूद कॉलेजियम ने नामों की अनुशंसा की

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि कॉलेजियम ने उन लोगों को न्यायाधीश बनाए जाने की अनुशंसा की है जिनके खिलाफ खुफिया ब्यूरो ने प्रतिकूल रिर्पोट पेश की है और न्यायाधीशों ने उनके खिलाफ आलोचनात्मक टिप्पणियां की है।

महान्यायवादी मुकुल रोहतगी ने बुधवार को न्यायालय के समक्ष 10 पृष्ठों में कुछ नाम खुफिया ब्यूरो, सरकार और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की टिप्पणियों के साथ पेश किया और कहा कि जब कॉलेजियम ऐसे सुझाव देता है तो सरकार को यह मानना पड़ता है।

रोहतगी ने न्यायालय से कहा कि कभी-कभी हम पर किसी को चुनने का दबाव होता है जैसे कि कॉलेजियम ने खुफिया विभाग की प्रतिकूल रिर्पोट और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की आलोचनात्मक टिप्पणियों के बावजूद नामों की अनुशंसा की है।

इससे पहले न्यायालय ने यह जानकारी मांगी थी कि प्रतिकूल रिर्पोट तथा सरकार के नामों को वापस भेजे जाने के बावजूद कॉलेजियम ने कितनी बार ऐसे नामों की अनुशंसा की है। इसके बाद सरकार ने न्यायालय को यह सूचना पेश की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत