1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus के बढ़ते मामलों को देख गुवाहाटी व कामरूप में रविवार से लागू होगा संपूर्ण लॉकडाउन, सरकार ने की घोषणा

Coronavirus के बढ़ते मामलों को देख गुवाहाटी व कामरूप में रविवार से लागू होगा संपूर्ण लॉकडाउन, सरकार ने की घोषणा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 26, 2020 02:10 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 02:55 pm IST

Complete lockdown in Assam’s Kamrup from Sunday

Complete lockdown in Assam’s Kamrup from Sunday- India TV Hindi
Complete lockdown in Assam’s Kamrup from Sunday Image Source : GOOGLE

गुवाहाटी। असम के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हिमांता विस्‍व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्‍य सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुवाहाटी सहित संपूर्ण कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले में 28 जून की मध्‍यरात्रि से संपूर्ण लॉकडाउन करने का फैसला किया है। यह लॉकडाउन अगले 14 दिन तक लागू रहेगा। इस दौरान जिले में मेडिकल स्‍टोर और अन्‍य आवश्‍यक वस्‍तुओं की दुकानें खुली रहेंगी।

शर्मा ने कहा कि असम के शहरी इलाकों में शनिवार और रविवार को साप्‍ताहिक लॉकडाउन जारी रहेगा। उन्‍होंने कहा कि नगर समिति और नगर पालिकाओं के अंतर्गत आने वाले इलाकों में भी साप्‍ताहिक लॉकडाउन लगाया जाएगा। शर्मा ने कहा कि अगले आदेश तक यह साप्‍ताहिक लॉकडाउन जारी रहेगा।

गुरुवार को डिप्‍टी हेल्‍थ मिनिस्‍टर पिजूष हजारिका ने संकेत दिया था कि यदि लोगों ने कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देशों का सख्‍ती से पालन नहीं किया और यदि चीजें हाथ से बाहर होती हैं तो  राज्‍य सरकार गुवाहाटी में संपूर्ण लॉकडाउन लगा सकती है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत