1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस से संक्रमित तमिलनाडु के कृषि मंत्री की हालत गंभीर: अस्पताल

कोरोना वायरस से संक्रमित तमिलनाडु के कृषि मंत्री की हालत गंभीर: अस्पताल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2020 04:35 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 04:35 pm IST

कोरोना वायरस से संक्रमित तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोराइक्कन्नू की हालत बेहद ही गंभीर है। यह जानकारी उनका इलाज कर रहे अस्पताल ने शनिवार को दी। अस्पताल ने बताया कि 72 वर्षीय मंत्री के सभी प्रमुख अंगों के काम करने की क्षमता में उल्लेखनीय गिरावट आई है।

Condition of Tamil Nadu agriculture minister infected with coronavirus is critical: Hospital- India TV Hindi
Condition of Tamil Nadu agriculture minister infected with coronavirus is critical: Hospital Image Source : FREEPIK

चेन्नई: कोरोना वायरस से संक्रमित तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोराइक्कन्नू की हालत बेहद ही गंभीर है। यह जानकारी उनका इलाज कर रहे अस्पताल ने शनिवार को दी। अस्पताल ने बताया कि 72 वर्षीय मंत्री के सभी प्रमुख अंगों के काम करने की क्षमता में उल्लेखनीय गिरावट आई है। कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ.अरविंदन सेल्वराज ने स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि मंत्री को जीवनरक्षक प्रणाली पर रखने के बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोराइक्कन्नू को 13 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत