1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस व भाजपा इंफाल निकाय चुनावों में टकराने को तैयार

कांग्रेस व भाजपा इंफाल निकाय चुनावों में टकराने को तैयार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2016 07:35 pm IST,  Updated : May 31, 2016 07:35 pm IST

असम विधानसभा चुनाव में विजयी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी 2 जून को होने वाले इंफाल नगर निगम चुनाव के 27 वार्डो में कांग्रेस से टकाराने को तैयार है।

imphal- India TV Hindi
imphal

इंफाल: असम विधानसभा चुनाव में विजयी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी 2 जून को होने वाले इंफाल नगर निगम चुनाव के 27 वार्डो में कांग्रेस से टकाराने को तैयार है। निगम के सभी वार्ड इंफाल पूर्वी और इंफाल पश्चिमी जिलों में फैले हुए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब 1,75,864 मतदाता 255 मतदान केंद्रों पर 27 पाषर्दो और वार्ड विकास समिति के 54 सदस्यों को चुनने के लिए मतदान करेंगे।

कांग्रेस और विपक्षी भाजपा, दोनों ने निगम की पार्षद सीटों के लिए 26-26 उम्मीदवार उतारे हैं। निकाय चुनावों के लिए प्रचार अभियान मंगलवार की शाम को समाप्त हो गया। हालांकि इनर लाइन परमिट के समर्थकों ने 2 जून को सार्वजनिक कर्फ्यू की घोषणा की है और गैर स्थानीय लोगों को 1 जून की सुबह से ही घर से बाहर नहीं निकलने के लिए चेताया है। ऐसे बाहरी लोग कई वार्डो में काफी संख्या में हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खेत्रीमातुम भनंदा ने कहा कि वार्डो में स्वच्छ प्रशासन के लिए लोगों को मतदान करना चाहिए। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष थाउनाउजाम चाउबा ने कहा कि उनकी पार्टी कम से कम 15 सीटों पर विजयी होगी। दूसरी ओर कांग्रेस राज्य सरकार के विकासात्मक कार्यो को भुनाने में लगी है। चुनाव अधिकारी ने 19 मई को 27 पार्षद सीटों के 87 उम्मीदवारों और विकास समिति की 54 सीटों के लिए 127 उममीदवारों के नामांकन पत्रों को वैध ठहराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत