1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का हार्ट अटैक से निधन

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का हार्ट अटैक से निधन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2020 08:01 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 09:07 pm IST

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राजीव त्यागी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। राजीव त्यागी आज शाम एक निजी चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Rajiv Tyagi passes away due to cardiac arrest- India TV Hindi
Rajiv Tyagi passes away due to cardiac arrest

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राजीव त्यागी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। राजीव त्यागी आज शाम एक निजी चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से अपने नेता के निधन की जानकारी दी। ट्वीट में लिखा गया, "श्री राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से हम बहुत दुखी हैं। एक कट्टर कांग्रेसी और एक सच्चे देशभक्त। दुःख की इस घड़ी में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवारों और दोस्तों के साथ हैं।"

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पिछले साल अक्टूबर में उन्हें उत्तर प्रदेश में अपना मीडिया प्रभारी नियुक्त किया था। त्यागी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे और उन्होंने पार्टी में विभिन्न क्षमताओं में काम किया था। उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुंबई में मीडिया को संभालने की भी जिम्मेदारी दी गई थी।

राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर शोक प्रकट करते हुए लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनों ने साथ में एक डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है...अभी भी शब्द नहीं मिल रहेंहे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने उनके निधन पर कहा कि हमारे साथी राजीव त्यागी के निधन का दुःखद समाचार मिला है। यकीन नहीं हो रहा है। कुशल प्रवक्ता, दोस्तों के दोस्त और एक बेहतरीन इन्सान थे। उनका हंसमुख चेहरा और अंदाज़ हमेशा याद आएगा। "My dear friend" you will be missed. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ॐ शांति शांति। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत