1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: रोड रेज में कांग्रेस नेता विनोद मेहरा की गोली मारकर हत्या

दिल्ली: रोड रेज में कांग्रेस नेता विनोद मेहरा की गोली मारकर हत्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2018 12:04 pm IST,  Updated : Feb 06, 2018 12:04 pm IST

विनोद ने कार में सवार युवकों को आराम से गाड़ी चलाने को कहा। इस पर युवकों ने जबरन उनकी कार रुकवाई और बस इतनी सी बात पर सीने में गोली दाग दी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Congress-leader-Vinod-Mehra-shot-dead-in-Delhi-road-rage- India TV Hindi
दिल्ली: रोड रेज में कांग्रेस नेता विनोद मेहरा की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली: दिल्ली में रोड रेज में कांग्रेस नेता विनोद मेहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना दिल्ली के जहांगीरपुरी की है। वारदात रात करीब 3 बजे की है जब विनोद मेहरा अपने भांजे के साथ कार से एक शादी से लौट रहे थे। इसी बीच फ्लाईओवर पर एक गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसी बात पर विनोद मेहरा की दूसरी गाड़ी में सवार लोगों से मामूली बहस हुई।

विनोद ने कार में सवार युवकों को आराम से गाड़ी चलाने को कहा। इस पर युवकों ने जबरन उनकी कार रुकवाई और बस इतनी सी बात पर सीने में गोली दाग दी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। विनोद मेहरा को उन्हीं के किसी जान पहचान वालों ने हॉस्पिटल पहुंचाया। आरोप है कि पुलिसवालों ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो कांग्रेस नेता की जान बच जाती।

विनोद मेहरा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनका घर गीता कॉलोनी के ब्लॉक 3 में हैं जहां उनके साथ माता, पिता, भाई व अन्य सदस्य रहते हैं। वो पेशे से बिल्डर थे और गीता कॉलोनी आरडब्लूए में भी खासे सक्रिय रहते थे। उनका 16 वर्षीय भांजा पूरी वारदात का चश्मदीद है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने भांजे को बेटे के तौर पर गोद लिया था। वह साथ ही रहता है। 10वीं का छात्र है। विनोद ने दिल्ली पुलिस की एक सब इंस्पेक्टर से दूसरी शादी की है, लेकिन उनके बीच संबंध अच्छे नहीं थे। सब इंस्पेक्टर काफी समय से उनसे अलग रहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत