1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ओखला एनकाउंटर का इनामी बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ओखला एनकाउंटर का इनामी बदमाश गिरफ्तार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 05, 2018 07:29 am IST,  Updated : Feb 05, 2018 07:29 am IST

दिल्ली पुलिस ने ओखला मंडी में हुए एनकाउंटर के 75 हजार के इनामी बदमाश तनवीर को गिरफ्तार किया है।

Wanted criminal with Rs 75 thousand bounty on head arrested...- India TV Hindi
Wanted criminal with Rs 75 thousand bounty on head arrested in Delhi

दिल्ली पुलिस ने ओखला मंडी में हुए एनकाउंटर के 75 हजार के इनामी बदमाश तनवीर को गिरफ्तार किया है। तनवीर कासगंज इलाके का रहना वाला है, कासंगज हिंसा मामले में भी पुलिस तनवीर से पूछताछ करेगी।

गौरतलब है कि, ब्रम्हपुरी और सीलमपुर में 2 घन्टे के अंदर अपने गैंग के साथ दो लड़कों आरिफ और वाजिद की हत्या कर दी थी। इन दोनों हत्याओं की लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी, जिसमें बाद बदमाशों ने 100 राउंड के करीब फायरिंग की थी।

पुलिस को सोमवार सुबह जानकारी मिली कि तनवीर अपनी कार से ओखला इलाके में आएगा। तनवीर के आने से पहले ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। तनवीर ने पुलिस पर जबरदस्त फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही की जिसमें तनवीर को दो गोलियां लगी है, लेकिन उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। बीती रात हुई फायरिंग में दो पुलिसवालों को भी गोली लगी थी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण दोनों का जान बच गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत