1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस विधायक पर चाकू से हमला, हमलावर फरहान पाशा को पुलिस के हवाले किया गया

कांग्रेस विधायक पर चाकू से हमला, हमलावर फरहान पाशा को पुलिस के हवाले किया गया

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2019 12:23 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 12:23 pm IST

कांग्रेस विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री तनवीर सैत पर मैसुरू में एक व्यक्ति ने चाकू से एक शादी समारोह के दौरान हमला कर दिया

Congress MLA attacked in Maysuru- India TV Hindi
Congress MLA attacked in Maysuru Image Source : INDIA TV

मैसुरू। कांग्रेस विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री तनवीर सैत पर मैसुरू में एक व्यक्ति ने चाकू से एक शादी समारोह के दौरान हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सैत नरसिम्हाराजा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्हें रविवार को हुई इस घटना के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। हमलावर की पहचान 25 वर्षीय फरहान पाशा के रूप में हुई है। सैत जब समारोह में बैठे हुए थे तभी फरहान ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

हमलावर फरहान  जब वहां से भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे वहीं पकड़ा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना कैमरे में भी कैद हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पाशा से पूछताछ की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत