1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 30, 2020 08:19 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 09:41 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज शाम 7 बजे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती: Congress President Sonia Gandhi has been admitted to Sir Gan- India TV Hindi
सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती: Congress President Sonia Gandhi has been admitted to Sir Gangaram Hospital at 7 pm today. He is admitted to the hospital for routine check-ups. His condition is currently stable. Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज शाम 7 बजे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। डॉ डीएस राणा, अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट), सर गंगा राम अस्पताल ने इसकी जानकारी दी।

बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज गुरुवार को पार्टी के राज्यसभा सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। बैठक में कोरोना, भारत-चीन गतिरोध, मौजूदा राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा। साथ ही बैठक के दौरान कई कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में रिपुन बोरा, पीएल पूनिया, छाया वर्मा तथा कुछ अन्य सदस्यों ने राहुल को फिर से पार्टी की कमान सौंपने की पैरवी की। सोनिया ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, इससे पहले भी सांसदों ने राहुल को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठाई थी। गौरतलब है कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत