1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस का मोदी को जवाब, 84 दंगों पर जारी किया वीडियो

कांग्रेस का मोदी को जवाब, 84 दंगों पर जारी किया वीडियो

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 03, 2015 07:01 am IST,  Updated : Nov 03, 2015 07:11 am IST

नई दिल्ली: बिहार चुनाव के दौरान पूर्णिया की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1984 के सिख दंगों की याद दिलाई थी, वहीं आज कांग्रेस ने मोदी को इस विषय पर जवाब देने के

कांग्रेस का मोदी को...- India TV Hindi
कांग्रेस का मोदी को जवाब, 84 दंगों पर जारी किया वीडियो

नई दिल्ली: बिहार चुनाव के दौरान पूर्णिया की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1984 के सिख दंगों की याद दिलाई थी, वहीं आज कांग्रेस ने मोदी को इस विषय पर जवाब देने के लिए एक वीडियो जारी किया है। हालांकि इस वीडियों में इंदिरा गांधी की मौत के बाद की फोटो भर हैं, लेकिन दावा किया गया है इस वीडियो के बैकग्राउंड में राजीव गांधी की आवाज है जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत के बाद देश से शांति की अपील की थी। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, “इंदिरा गांधी की हत्या के ठीक एक दिन बाद सिक्खों का कत्लेआम हो रहा था। तब सिक्खों को मारा जा रहा था। कांग्रेस के नेताओं पर कत्लेआम के आरोप लगे, लेकिन अब वही कांग्रेस असहिष्णुता पर भाषण दे रही है। अरे शर्म करो, डूब कर मर जाओ।”

इस वीडियो में राजीव गांधी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज हत्या हो गई। वह मेरी ही मां नहीं, वह देशभर की मां थी। उन्होंने अपने रक्त की अंतिम बूंद तक देश की सेवा करी। आज देश का जो रूप है, उसे बनाने में उनका कितना हाथ, कितना श्रम, उनकी कितनी साधना लगी थी, यह सारा देश जानता है। आप सब जानते है कि उनका एक सपना था, एक अखंड, शांतिपूर्ण, खुशहाल भारत का। जात-पात, भेद-भाव से दूर। जिससे हम सब एक बड़े परिवार के तरह रहे। उनकी अकाल मृत्यु से वे अपना काम अधूरा छोड़ गई हैं, हमें इस काम को पूरा करना है। निश्चय ही यह बड़े दुख की घड़ी है, पर ऐसे ही समय किसी कौम के धीरज, बल और बुद्धि की परीक्षा होती है। पहली बात जो करनी है वो यह कि हम अपना संतुलन बनाए रखें। जो अनहोनी, दुखदाई और गंभीर स्थिति हमारे सामने आई है उसका हम सामना करेंगे, दूसरी बात यह कि हम अपने को शांत रखें। क्रोध, आवेश और घबराहट से हम सही कदम नहीं उठा सकते हैं। देश के किसी भी कोने में हिंसा का उठना इंदिरा जी की आत्मा को दुख पहुंचाता।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत