1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस ने चीन के साथ गतिरोध पर चर्चा के लिए संसद के डिजिटल सत्र बुलाने की मांग की

कांग्रेस ने चीन के साथ गतिरोध पर चर्चा के लिए संसद के डिजिटल सत्र बुलाने की मांग की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 25, 2020 05:56 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 05:57 pm IST

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन के साथ सीमा पर गतिरोध समेत देश के सामने खड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सरकार को संसद का डिजिटल सत्र बुलाना चाहिए।

Congress seeks virtual Parliament session to discuss LAC stand-off- India TV Hindi
Congress seeks virtual Parliament session to discuss LAC stand-off Image Source : AP

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन के साथ सीमा पर गतिरोध समेत देश के सामने खड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सरकार को संसद का डिजिटल सत्र बुलाना चाहिए। पार्टी प्रवक्त पवन खेड़ा ने कहा कि 1962 के युद्ध के समय अटल बिहारी वाजपेयी ने इस पर चर्चा के लिए संसद सत्र बुलाने की मांग की थी और तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस मांग को स्वीकार किया था। 

उन्होने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए संसद का सत्र बुलाया जाना चाहिए। संसदीय समितियों की बैठक भी नहीं हो रही है, जहां महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होती है।’’ कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बुधवार को सरकार पर आरोप लगाया था कि वह नियमों का हवाला देकर संसदीय निगरानी से बचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों के महत्वपूर्ण सवालों के जवाब के लिये शीघ्र ही संसद का डिजिटल सत्र बुलाने की मांग की थी। 

तिवारी ने कहा, ‘‘ इस सरकार ने नियमों की आड़ में छिपने और संसद के सवालों से बचने के लिए अतिरिक्त प्रयास किये हैं। यह कुछ और नहीं, बल्कि संसद को कमजोर करने का प्रयास है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत