1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जनरल रावत के वैचारिक झुकाव का असर ‘गैर राजनीतिक संस्था’ सेना पर नहीं पड़ना चाहिए: कांग्रेस

जनरल रावत के वैचारिक झुकाव का असर ‘गैर राजनीतिक संस्था’ सेना पर नहीं पड़ना चाहिए: कांग्रेस

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2019 03:32 pm IST,  Updated : Dec 31, 2019 03:32 pm IST

कांग्रेस ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (CDS) के तौर पर जनरल बिपिन रावत की नियुक्ति को लेकर मंगलवार को कई सवाल खड़े किए और कहा कि रावत के वैचारिक झुकाव का असर ‘गैर राजनीतिक संस्था’ सेना पर नहीं पड़ना चाहिए।

India's first Chief of Defence Staff (CDS) Gen Bipin Rawat- India TV Hindi
India's first Chief of Defence Staff (CDS) Gen Bipin Rawat

नई दिल्ली: कांग्रेस ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (CDS) के तौर पर जनरल बिपिन रावत की नियुक्ति को लेकर मंगलवार को कई सवाल खड़े किए और कहा कि रावत के वैचारिक झुकाव का असर ‘गैर राजनीतिक संस्था’ सेना पर नहीं पड़ना चाहिए। पार्टी ने यह दावा भी किया कि इस मुद्दे पर सरकार ने पहला ही कदम गलत उठाया है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिपिन रावत जी के वैचारिक झुकाव का असर गैर राजनीतिक संस्था सेना पर नहीं पड़ना चाहिए।’’ पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, ‘‘बहुत ही अफसोस और पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि सीडीएस के संदर्भ में सरकार ने पहला ही कदम गलत उठाया है। इस निर्णय के दुष्प्रभाव के बारे में समय बताएगा।’’ उन्होंने सवाल किया कि सरकार का यह फैसला परेशानियों और अस्पष्टताओं से क्यों भरा पड़ा है?

उल्लेखनीय है कि सेना प्रमुख के पद से मंगलवार को सेवानिवृत्ति के बाद जनरल रावत ने नवगठित सीडीएस का पदभार संभाला है। उनकी नियुक्ति का आदेश सरकार द्वारा सोमवार को जारी किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत