1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली, यूपी और जम्मू कश्मीर में मिले कोरोना वायरस के नए मामले, देश भर में अब तक 43 संक्रमित

दिल्ली, यूपी और जम्मू कश्मीर में मिले कोरोना वायरस के नए मामले, देश भर में अब तक 43 संक्रमित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2020 11:31 am IST,  Updated : Mar 09, 2020 12:06 pm IST

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 40 संक्रमित सामने आ चुके हैं। सोमवार को ही केरल में 3 साल के एक बच्चे में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

Corona Virus- India TV Hindi
Corona Virus

चीन के वुहान से शुरू होकर दुनिया के 85 देशों को चपेट में ले चुका कोरोना वायरस तेजी से भारत में भी पांव पसार रहा है। भारत में अब तक कोरोना वायरस के 43 संक्रमित सामने आ चुके हैं। हालांकि सरकार की ओर से 42 मामलों की पुष्टि की गई है। नए मामले उत्तर प्रदेश, दिल्ली और जम्मू कश्मीर से सामने आए हैं। सोमवार को ही केरल में 3 साल के एक बच्चे में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बच्चा इटली से केरल के कोचीन पहुंचा थ। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के पहले 3 मामले केरल से ही सामने आए थे। इससे पहले रविवार को केरल में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए हैं। 

वहीं दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। चीन में कोरोना वायरस की वजह से सोमवार को 22 और लोगों की मौत हो गई। यहां कोरोना वायरस के कारण अब तक 3,119 लोगों की जान जा चुकी है। इटली में एक दिन में 133 लोगों की जान चली गई। वहीं ईरान में भी इस वायरस के चलते 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 

एयरपोर्ट पर ही की गई बच्चे की स्क्रीनिंग

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि बच्चा और उसके माता-पिता 7 मार्च को सुबह 6 बजे इटली से कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनकी एयरपोर्ट पर ही स्थापित निगरानी प्रणाली में ‘थर्मल स्क्रीनिंग’ की गई। उन्होंने बताया कि बच्चे में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे। इसके बाद उन्हें तुरंत कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पृथक वॉर्ड में भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे के नमूनों को अलाप्पुझा में स्थित NIV की प्रयोगशाला में जांच के लिए ‍भेजा गया, जिसमें बच्चे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।​

रविवार को सामने आए 5 नए मामले

अधिकारियों ने बताया कि बच्चे के माता-पिता के नमूनों को भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। केरल में रविवार को कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए। इनमें इटली से आए 3 वो लोग भी शामिल थे जो ‘स्क्रीनिंग’ से बच निकले थे। इसके बाद सरकार ने रविवार को फिर से इस बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया और प्रभावित राष्ट्रों के यात्रा इतिहास छिपाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत