1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: Odisha में 2 महिला पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के लिए अपनी शादी स्थगित की

Coronavirus: Odisha में 2 महिला पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के लिए अपनी शादी स्थगित की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2020 07:28 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 07:34 pm IST

सुंदरगढ़ जिले में सेवारत दो महिला पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य और शादी के बीच चयन के लिए, इस संकट के समय में कर्तव्य को प्राथमिकता दी और शादी स्थगित कर दी।

Coronavirus: Odisha में 2 महिला...- India TV Hindi
Coronavirus: Odisha में 2 महिला पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के लिए अपनी शादी स्थगित की Image Source : TWITTER

भुवनेश्वर. पूरे देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन है और इस समय पुलिस कर्मी अपने निजी जीवन की परवाह किए बिना दिन रात देश की सेवा में लगे हुए हैं। इसका एक उदाहरण ओडिशा में देखने को मिला।

राज्य के सुंदरगढ़ जिले में सेवारत दो महिला पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य और शादी के बीच चयन के लिए, इस संकट के समय में कर्तव्य को प्राथमिकता दी और शादी स्थगित कर दी। इन दोनों ने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान होने की मिसाल कायम की।

हाल ही में सुंदरगढ़ जिले का दौरा कर लौटे डीजीपी अभय ने बताया कि होमगार्ड तिलोत्तमा मेहर की शादी 12 अप्रैल को होनी तय हुई वहीं कांस्टेबल सुनीता अधा की शादी 25 अप्रैल को होने वाली थी। उन्होंने कहा, “तिलोत्तमा ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ड्यूटी कर देश की दूसरी दुल्हनों की दुनिया सुरक्षित करने के लिए अपनी शादी टाल दी।”

वहीं बीरमित्रापुर में तैनात सुनीता के बारे में डीजीपी ने कहा कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए उसने अपनी शादी टाल दी है। डीजीपी ने तिलोत्तमा और सुनीता की, कर्तव्य प्राथमिकता के लिए सराहना करते हुए दोनों को शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत