1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में 75 लाख से ज्यादा लोग हुए कोरोना से ठीक, सिर्फ 6.82% बचे हैं एक्टिव मामले

देश में 75 लाख से ज्यादा लोग हुए कोरोना से ठीक, सिर्फ 6.82% बचे हैं एक्टिव मामले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2020 09:41 am IST,  Updated : Nov 02, 2020 09:41 am IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह जो आंकड़े जारी हुए हैं उनके अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 45231 नए मामले सामने आए हैं और अब देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा 82,29,313 तक पहुंच गया है। हालांकि इसमें अधिकतर संख्या ठीक हो चुके लोगों की ही है।

More than 7.5 millions recovered from Coronavirus in India...- India TV Hindi
More than 7.5 millions recovered from Coronavirus in India till November 2nd Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस को लेकर जो आंकड़े आ रहे हैं वे कुछ राहत देने वाले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक देशभर में 75 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 91.68 प्रतिशत दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 7 प्रतिशत से भी कम बचे हैं। कोरोना के नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ने की वजह से ऐसा हो रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह जो आंकड़े जारी हुए हैं उनके अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 45231 नए मामले सामने आए हैं और अब देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा 82,29,313 तक पहुंच गया है। हालांकि इसमें अधिकतर संख्या ठीक हो चुके लोगों की ही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक देशभर में कोरोना वायरस से ठीक हो चुके मामलों का कुल आंकड़ा 75,44,798 दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस से 53285 लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना वायरस की रिकवरी की दर बढ़कर 91.68 प्रतिशत हो गई है।

देश में कोरोना वायरस से लोग अब तेजी से ठीक होने लगे हैं और नए मामले कम आ रहे हैं और यही वजह है कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 8550 की कमी आई है और अब देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों का आंकड़ा घटकर 561908 रह गया है जो कुल कोरोना वायरस मामलों का सिर्फ 6.82 प्रतिशत है।

कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों के आंकड़े में भी पहले के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना की वजह से 496 लोगों की जान गई है। अबतक देशभर में यह जानलेवा वायरस कुल 122607 लोगों की जान ले चुका है।

हालांकि कोरोना के लगातार घट रहे एक्टिव मामलों के बावजूद सरकार कोरोना को हल्के में नहीं ले रही है और गातार टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 8.55 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं और देश में कुल कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 11.07 करोड़ को पार कर गया है।    

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 4.68 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 12.05 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 3.37 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 94.73 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 2.36 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है और भारत के बाद तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां पर 55.45 लाख मामले सामने आए हैं और 1.60 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है। रूस में भी 16.36 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 28 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। इन देशों के अलावा यूरोप में हालात तेजी से खराब होते जा रहे हैं, फ्रांस में कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ा 14.13 लाख के पार पहुंच गया है जिसमें 12.58 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत