1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: विनिर्माण मजदूरों को 5,000 रुपये देगी दिल्ली सरकार- केजरीवाल

Coronavirus: विनिर्माण मजदूरों को 5,000 रुपये देगी दिल्ली सरकार- केजरीवाल

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 24, 2020 06:48 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 06:48 pm IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि दिल्ली कोरोना वायरस महामारी के तीसरे चरण में पहुंचने की स्थिति में जाती है तो उससे कैसे निपटा जाए, इस पर सलाह देने के लिए उन्होंने पांच डॉक्टरों की एक टीम गठित की है। 

Arvind- India TV Hindi
Arvind  Kejriwal Image Source : FILE

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण विनिर्माण कार्यों में लगे मजदूरों की जीविका प्रभावित हो रही है, ऐसे में दिल्ली सरकार प्रत्येक मजदूर को पांच-पांच हजार रुपये देगी। आज शाम संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 40 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 30 से कम होकर 23 हो गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि दिल्ली कोरोना वायरस महामारी के तीसरे चरण में पहुंचने की स्थिति में जाती है तो उससे कैसे निपटा जाए, इस पर सलाह देने के लिए उन्होंने पांच डॉक्टरों की एक टीम गठित की है। उन्होंने कहा कि इस टीम को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

केजरीवाल ने कहा कि यह अच्छी खबर है कि कुछ मरीज स्वस्थ हो गए हैं लेकिन साथ ही उन्होंने सावधान किया कि कोरोना वायरस के खिलाफ अभी आगे लंबी लड़ाई चलनी है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे की मदद करें। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में मोर्चा संभाले हुए पेशेवरों, डॉक्टरों, नर्सों, पायलटों और विमान परिचारिकाओं के साथ भेद-भाव ना करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत