1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: नासिक में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध

Coronavirus: नासिक में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 21, 2020 07:40 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 07:40 pm IST

जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए 50 में से 41 लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई हैं जबकि शेष लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नासिक. कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर नासिक में महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू होने के बाद अगले आदेश तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कलेक्टर सूरज मंधारे ने शनिवार की शाम छह बजे से पांच सितारा होटल और रिजॉर्ट के पब सहित शराब की सभी दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

इस बीच जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए 50 में से 41 लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई हैं जबकि शेष लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सभी 41 को छुट्टी दे दी गई है। आंकड़ों के अनुसार जिले के 209 लोगों में से 36 लोगों की घर में पृथक रहने के अवधि शनिवार को खत्म हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत