1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोगों को खिलाया जा रहा था इतना गंदा खाना..., बेंगलुरु में रेड के दौरान जो दिखा वो हैरान कर देगा

लोगों को खिलाया जा रहा था इतना गंदा खाना..., बेंगलुरु में रेड के दौरान जो दिखा वो हैरान कर देगा

 Reported By: T Raghavan Written By: Subhash Kumar
 Published : Sep 04, 2026 08:31 am IST,  Updated : Sep 04, 2026 09:06 am IST

बेंगलुरु में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया और इस दौरान बड़ी लापरवाहियां सामने आई हैं। लोगों को दिया जाने वाला खान बेहद ही खराब स्थिति में रखा गया था।

bengaluru food department action- India TV Hindi
बेंगलुरु में खाद्य विभाग का एक्शन। Image Source : REPORTER

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, यू.टी. खादर के निर्देश पर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा प्रभाग ने गुरुवार रात बेंगलुरु के सहकारनगर इलाके में डॉलर्स कॉलोनी स्थित चैयरमैन्स क्लब में एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। सामने आई जानकारी के अनुसार, इस दौरान ऐसी हैरान कर देने वाली स्थिति सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया। विभाग ने कार्रवाई करते हुए चेयरमैन्स क्लब का किचन सील कर दिया है।

क्या लापरवाहियां पाई गईं?

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 तथा खाद्य सुरक्षा और मानक (खाद्य व्यवसाय का लाइसेंस और पंजीकरण) नियम, 2011 के प्रावधानों के तहत की गई है। विभाग के निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित प्रमुख उल्लंघन पाए गए:

  • एक्सपायरी मिर्च का भंडारण: 40 किलोग्राम मिर्च खाद्य सामग्री के रूप में जमा रखी गई थी।
  • गलत लेबलिंग: 5 किलोग्राम ब्रेड क्रम्ब्स और 2 किलोग्राम शाही जीरा पर एफएसएसएआई (FSSAI) के नियमों के अनुसार लेबलिंग नहीं पाई गई।
  • अत्यधिक अस्वच्छ स्थिति: भोजन पकाने और भंडारण वाले क्षेत्रों में अत्यधिक गंदगी और अस्वच्छता पाई गई।
  • अमान्य कृत्रिम रंगों का उपयोग: खाद्य पदार्थों में अनधिकृत/प्रतिबंधित कृत्रिम रंगों का उपयोग या भंडारण पाया गया।
  • सुरक्षा उपायों की अनदेखी: खाद्य पदार्थों के भंडारण और रखरखाव में आवश्यक खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।
  • शाकाहारी और मांसाहारी भोजन एक साथ रखना: शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री को एक साथ स्टोर करके रखा गया था।
  • कॉकरोच की उपस्थिति: रसोई क्षेत्र में कॉकरोच पाए गए।

bengaluru food department action
Image Source : REPORTERखाना रखने वाली जगह के बुरे हालात।

रसोई घर बेहद अस्वच्छ स्थिति में

निरीक्षण के दौरान रसोई घर बेहद अस्वच्छ स्थिति में संचालित होता पाया गया। साथ ही, समय-सीमा समाप्त (अवधि मियरीद) खाद्य पदार्थ मिलने पर उन्हें जब्त कर लिया गया। खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी इन गंभीर कमियों को देखते हुए, क्लब की रसोई को सील कर दिया गया है और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा नियम 2011 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि कर्नाटक के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी FDA की कार्रवाई लगातार जारी है।  31 जुलाई तक FDA ने यहां 3100 से ज्यादा कार्रवाई की है।

bengaluru food department action
Image Source : REPORTERखाने की खराब क्वालिटी।

विभाग ने जारी की चेतावनी

कर्नाटक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन करने वाली किसी भी खाद्य निर्माण, भंडारण या बिक्री इकाई के खिलाफ निरंतर निरीक्षण जारी रहेगा और नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कॉकरोच, मक्खियां और एक्सपायर फूड! मुंबई के 5 हाई-प्रोफाइल क्लबों का चौंकाने वाला सच; FDA ने रद्द किए लाइसेंस

महाराष्ट्र FDA ने पूरे साल चेकिंग के लिए जारी किया आदेश, तुकाराम मुंडे बोले- 'यह देश में पहली बार हो रहा'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत