1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र FDA ने पूरे साल चेकिंग के लिए जारी किया आदेश, तुकाराम मुंडे बोले- 'यह देश में पहली बार हो रहा'

महाराष्ट्र FDA ने पूरे साल चेकिंग के लिए जारी किया आदेश, तुकाराम मुंडे बोले- 'यह देश में पहली बार हो रहा'

 Reported By: Saket Rai Written By: Shakti Singh
 Published : Sep 03, 2026 06:09 pm IST,  Updated : Sep 03, 2026 06:09 pm IST

तुकाराम मुंडे ने बताया कि देश में पहली बार ऐसा आदेश जारी हुआ है, जिसमें जनवरी से लेकर दिसंबर तक हर महीने जांच करने को कहा गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि विमल पान मसाला विज्ञापन मामले में अजय देवगन और टाइगर श्राफ जवाब दे चुके हैं, लेकिन शाहरुख खान का जवाब आना बाकी है।

Tukaram Munde- India TV Hindi
तुकाराम मुंडे Image Source : PTI

महाराष्ट्र में अब अलग त्यौहार पर फूड सेफ्टी के लिए अलग-अलग आदेश नहीं निकाले जाएंगे। एफडीए ने पूरे साल के लिए आदेश जारी किया है। अब ईद से लेकर दिवाली हर त्योहार के लिए एक प्रकार की कार्यप्रणाली जारी की गई है। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त तुकाराम मुंडे ने बताया कि भारत में पहली बार ऐसा आदेश जारी किया गया है, जिसमें पूरे साल कार्रवाई की बात कही गई है।

अब महाराष्ट्र में साल भर त्योहारों के लिए कार्रवाई की प्लानिंग बन चुकी है।ईद, होली, दिवाली, बकरीद जैसे सभी त्योहारों के लिए फूड सेफ्टी को लेकर एफडीए ने कार्यप्रणाली निर्धारित की है। तुकाराम मुंडे ने बताया कि इसका उद्देश्य ईद, दिवाली जैसे सभी त्योहारों में लोगों को सेहतमंद खाना उपलब्ध कराना है।

हर त्योहार के लिए एक नियम

तुकाराम मुंडे ने कहा, "हमने महाराष्ट्र में सेफ फूड और सेफ ड्रग कॉन्सेप्ट शुरू किया था। त्योहार में फूड की डिमांड बढ़ जाती है, और ऐसे में क्वालिटी खराब हो जाती है। त्यौहारों को लेकर नियम पहले से तय हैं। महाराष्ट्र में भी नियम हैं, वह कार्रवाई समय के आधार पर होती है, लेकिन साल भर के लिए कोई नियम नहीं है। इसलिए आज 3 सितंबर से एक आदेश जारी कर रहे है। यह त्योहारों के लिए है। यह पूरे साल भर लागू रहेगा। हर धर्म के लिए एक कानून बनाया गया है। 

हर त्योहार को दिए स्टार

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने हर महीने में आने वाले त्योहार और उसके मुताबिक खाने में होनेवाले मिलावट की आशंकाओं को देखते हुए हर त्यौहार को स्टारों में बांटा है। जैसे मकर संक्रांति के समय तिलगुड़ में संभावित मिलावट हो सकती है। होली या ईद में मिठाई और मालपुआ में मिलावट की आशंका रहती है। त्यौहारों के दौरान होनेवाले भंडारों को लेकर कार्यप्राणी निर्धारित की गई है। अब हर आयोजन की और खाने की जानकारी एफडीए को देनी होगी।

त्योहारों को तीन स्तर में बांटा

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जनवरी से दिसंबर तक खाने की जांच के लिए आदेश जारी किया है। इसमें त्यौहार को तीन स्तर पर नियोजित किया है। इसे इस आधार पर बांटा गया है कि किस त्योहार के दौरान कितनी मिलावट होती है। वहीं, त्योहारों के दौरान खाने की जांच 4 लेवल में की जाएगी। त्योहारों के आधार पर जांच में शामिल सामान भी बदलेंगे। जैसे उपवास के खाने की अलग जांच होगी। वहीं, तेल, मेवा, बेकरी, ऑनलाइन ऑर्डर से आने वाले खाने की जांच के लिए अलग व्यवस्था की गई है। महाप्रसाद, भंडारा, लंगर की भी जांच की जाएगी और आयोजकों को नियमित रूप से ट्रेनिंग दी जाएगी। 

4 लेवल पर होगी खाने की जांच

अब महाराष्ट्र में त्योहारों के समय पर चार लेवल में जांच होगी। पहले लेवल में राज्य स्तर के त्यौहार, गणेश उत्सव, नवरात्रि को रखा गया है। इसके लिए 15 से 21 दिन की प्लानिंग की गई है। इस दौरान नियमों का कड़ाई से पालन होगा। वहीं, दूसरे स्तर पर महाशिवरात्रि, मकर संक्रांति जैसे त्योहार शामिल हैं। इनके लिए 1 से 14 दिन की प्लानिंग की गई है। तीसरे लेवल में स्थानीय मिठाई की दुकानों को रखा गया है और चौथे स्तर में त्योहार के 30 दिन बाद कार्रवाई की प्लानिंग की गई है।

मुझे पता है, मैं भगवान नहीं- मुंडे

तुकाराम मुड़े ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मुझे पता है, कि मैं भगवान नहीं हूं।" उनके इस बयान को बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी से जोड़कर देखा जा रहा है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान तुकाराम मुंडे से कहा था, "क्या आप खुद को भगवान समझते हैं कि कुछ भी कर सकते हैं।"  मुंडे ने बताया कि जब से उन्होंने एफडीए कमिश्रनर का चार्ज संभाला है, तब से काम में 300 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र के सरकारी दफ्तरों में बदलेगा खाने का मेन्यू, नाश्ते से लेकर लंच तक मिलेगा हेल्दी फूड

नवी मुंबई में एक्सपायरी डेट से छेड़छाड़ का बड़ा खेल बेनकाब, FDA-पुलिस की कार्रवाई में 75 लाख का खाद्य स्टॉक जब्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।