1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: बिना मेडिकल जांच करवाए लगातार घूमता रहा यह व्यक्ति, 20-25 लोग हुए संक्रमित, मामला दर्ज

Coronavirus: बिना मेडिकल जांच करवाए लगातार घूमता रहा यह व्यक्ति, 20-25 लोग हुए संक्रमित, मामला दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2020 05:04 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 05:04 pm IST

राजस्थान के टोंक जिले में एक व्यक्ति के खिलाफ निजामुद्दीन मरकज तब्लीगी में शामिल होने के बाद यात्रा की जानकारी नहीं देने एवं 20-25 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

Coronavirus: Case filed against a person for hiding travel information and infecting people- India TV Hindi
Coronavirus: Case filed against a person for hiding travel information and infecting people Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान के टोंक जिले में एक व्यक्ति के खिलाफ निजामुद्दीन मरकज तब्लीगी में शामिल होने के बाद यात्रा की जानकारी नहीं देने एवं 20-25 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। एक बयान के अनुसार इस व्यक्ति ने निजामुद्दीन मरकज तबलीगी में शामिल होने के बाद भी इसकी जानकारी नहीं दी एवं अपने निवास स्थान बम्बोर गेट में बिना मेडिकल जांच करवाये लगातार घूमता रहा। 

फलस्वरूप उससे 20-25 अन्य लोगों को भी कोरोना वायरस संक्रमण हो गया तथा उनके स्वास्थ्य एवं जीवन पर खतरा उत्पन्न हो गया। उसके खिलाफ पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में लॉकडाउन की अवहेलना करने, अपनी यात्रा को जानबूझकर छिपाने तथा वैश्विक महामारी से लोगो को संक्रमित करने पर भारतीय दंड संहिता और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बयान के अनुसार वह इस समय जयपुर के सवाई मान सिंह चिकित्सालय में भर्ती है। उसके नमूने की जांच में वह वायरस संक्रमित पाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत