1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में Coronavirus के कुल 2,06,212 टेस्ट हुए, अगले 6 सप्ताह के लिए टेस्टिंग का स्टॉक: ICMR

देश में Coronavirus के कुल 2,06,212 टेस्ट हुए, अगले 6 सप्ताह के लिए टेस्टिंग का स्टॉक: ICMR

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2020 04:35 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 04:49 pm IST

गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कोरोना वायरस के संबंध में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Raman R Gangakhedkar, Indian Council of Medical Research...- India TV Hindi
Raman R Gangakhedkar, Indian Council of Medical Research (ICMR) Image Source : ANI

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कोरोना वायरस के संबंध में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ICMR की ओर से रमन आर गंगाखेडकर ने बताया कि भारत ने बीते कल तक करीब 2 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस के टेस्ट किए और अभी अगले 6 सप्ताह की टेस्टिंग के लिए पूरा स्टॉक है। रमन आर गंगाखेडकर ने कहा, "कल तक हमने COVID-19 के लिए 2,06,212 टेस्ट किए हैं, हमारे पास अभी अगले 6 सप्ताह के लिए टेस्टिंग का स्टॉक है।"

वहीं, उनके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 'देश में बीते 24 घंटों में 796 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 9152 हो गई है, जिनमें से 302 लोगों की मौत हो गई।' उन्होंने बताया कि रविवार को 141 कोरोना के मरीज ठीक हुए, जिसके साथ ही देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 857 हो गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखकर लॉकडॉउन को कड़े तरीके से फॉलो कराने का सुझाव दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा, "सभी ट्रकों और गुड्स कैरियर की इंटर स्टेट या इंट्रा स्टेट की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है। चाहे आवश्यक वस्तु या किसी भी तरह का सामान ट्रांसपोर्ट हो रहा हो। पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया का ट्रक में ड्राइवर और उसके साथ एक व्यक्ति को मंजूरी दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत