1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना का रिकवरी रेट 75% के करीब हुआ, एक दिन में 10 लाख से ज्यादा लोगों के टेस्ट

कोरोना का रिकवरी रेट 75% के करीब हुआ, एक दिन में 10 लाख से ज्यादा लोगों के टेस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2020 09:31 am IST,  Updated : Aug 22, 2020 03:43 pm IST

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक देश में कुल 3.44 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। शुक्रवार को देशभर में रिकॉर्ड 1023836 कोरोना टेस्ट किए गए हैं जो एक दिन में हुए सबसे ज्यादा टेस्ट हैं।

Daily Coronavirus testing in India surpasses 1 million on...- India TV Hindi
Daily Coronavirus testing in India surpasses 1 million on Friday Image Source : PTI

नई दिल्ली।  देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है लेकिन साथ में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और सरकार कोरोना के मरीजों की पहचान के लिए लगातार टेस्टिंग को भी बढ़ा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे यानि शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक देशभर में कोरोना वायरस के कुल 69878 नए मामले सामने आए हैं और देश में अब कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा 29,75,701 तक पहुंच गया है।

हालांकि कोरोना से ठीक हने वाले लोगों की रफ्तार भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना से 63631 लोग ठीक हुए हैं और अबतक कुल 22,22,577 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 74.69 प्रतिशत हो गया है। देश में कुल 697330 कोरोना एक्टिव मामले हैं।

लेकिन कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के साथ इसकी वजह से जान गंवाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के की वजह से 945 लोगों की जान गई है और अबतक यह जानलेवा वायरस देश में कुल 55794 लोगों की मौत का कारण बन चुका है।

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक देश में कुल 3.44 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। शुक्रवार को देशभर में रिकॉर्ड 1023836 कोरोना टेस्ट किए गए हैं जो एक दिन में हुए सबसे ज्यादा टेस्ट हैं।  

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2.31 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 8.03 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 1.57 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 57.96 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.79 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 35.36 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 1.13 लाख से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 9.46 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 16 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत