1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में कोरोना वायरस के 41 नए केस सामने आए, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 466 हुई

बिहार में कोरोना वायरस के 41 नए केस सामने आए, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 466 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2020 08:35 pm IST,  Updated : May 01, 2020 08:48 pm IST

बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नए मामले प्रकाश में आए जिससे प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब 466 हो गए हैं।

Bihar Covid -19 Cases till today- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Bihar

पटना: बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नए मामले प्रकाश में आए जिससे प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब 466 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मधुबनी में 13, बक्सर में 11, रोहतास में सात, कैमूर में छह, कटिहार में दो तथा नालंदा एवं भोजपुर में एक- एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित कतर से लौटे मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 अप्रैल को मौत हो गई थी। बिहार के 38 जिलों में से 30 जिलों में कोविड-19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 95, रोहतास में 52, बक्सर में 51, पटना में 44, नालंदा में 36, सिवान में 30, कैमूर में 24, गोपालगंज एवं मधुबनी में 18-18, भोजपुर में 12, बेगूसराय में 11, औरंगाबाद में आठ, गया, सीतामढी एवं सारण में छह-छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण एवं दरभंगा में पांच-पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका एवं वैशाली में तीन-तीन, मधेपुरा एवं कटिहार में दो-दो तथा पूर्णिया, अररिया एवं शेखपुरा में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं।

बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 24,118 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 98 मरीज ठीक हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत