1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना को लेकर पहले वाली स्थिति में लौट रही है दिल्ली? एक दिन में 2,973 नए मामले आए सामने

कोरोना को लेकर पहले वाली स्थिति में लौट रही है दिल्ली? एक दिन में 2,973 नए मामले आए सामने

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2020 06:44 am IST,  Updated : Sep 06, 2020 06:44 am IST

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,973 नए मामले सामने आए जो कि पिछले 71 दिन में सर्वाधिक है।

Coronavirus Cases in Delhi- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Delhi Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,973 नए मामले सामने आए जो कि पिछले 71 दिन में सर्वाधिक है। इसके साथ ही शहर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.88 लाख से अधिक हो गई और कोविड-19 से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,538 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 25 और मरीजों की मौत हो गई। वर्तमान में दिल्ली में कोविड-19 के 19,870 मरीज उपचाराधीन हैं।

अब तक यहां कोविड-19 से 4,538 मरीजों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के कुल 1,88,193 मामले सामने आ चुके हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत