1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फरीदाबाद में Covid-19 के 161 नए मरीज मिले

फरीदाबाद में Covid-19 के 161 नए मरीज मिले

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 05, 2020 11:09 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 11:09 pm IST

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में गत 24 घंटे में 161 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 4,523 हो गई है।

फरीदाबाद में Covid-19 के 161...- India TV Hindi
फरीदाबाद में Covid-19 के 161 नए मरीज मिले Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में गत 24 घंटे में 161 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 4,523 हो गई है। वहीं, इस अवधि में तीन संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। वहीं इस अवधि में 90 लोग ठीक हुए हैं।

उप सिविल सर्जन डॉ. रामभगत का कहना है कि रविवार को कोरोना प्रभावित जिन तीन लोगों की मृत्यु हुई है, वह गौंच्छी, जनता कालोनी एनआईटी व चौहान कॉलोनी के रहने वाले थे।

जिले में अब तक 92 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत