1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात में Coronavirus के 539 नए मामले, 20 मरीजों की मौत

गुजरात में Coronavirus के 539 नए मामले, 20 मरीजों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 20, 2020 10:02 pm IST,  Updated : Jun 20, 2020 10:02 pm IST

गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 539 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 26,737 तक पहुंच गई।

Coronavirus Cases in Gujarat- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Gujarat Image Source : INDIA TV

अहमदाबाद: गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 539 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 26,737 तक पहुंच गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि शनिवार को कोविड-19 के 20 मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या 1,639 हो गई।

उन्होंने कहा कि 535 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही अब तक राज्य में 18,702 लोग ठीक हो चुके हैं। गुजरात में फिलहाल 6,396 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 66 की हालत गंभीर है।

राज्य में अब तक 3,19,414 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत