1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात में Coronavirus के 725 नए मरीज, कुल मामले बढ़कर 36,123 हुए

गुजरात में Coronavirus के 725 नए मरीज, कुल मामले बढ़कर 36,123 हुए

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 05, 2020 08:39 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 08:39 pm IST

गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 725 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 36,123 हो गए।

गुजरात में Coronavirus के 725 नए...- India TV Hindi
गुजरात में Coronavirus के 725 नए मरीज, कुल मामले बढ़कर 36,123 हुए Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

अहमदाबाद: गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 725 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 36,123 हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग ने कहा कि कोरोना वायरस से 18 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,945 हो गई। 486 और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 25,900 हो गई।

विभाग ने एक बयान में कहा कि राज्य में उपचाराधीन मामले 8,278 हैं जिसमें से 72 मरीजों की हालत नाजुक है। गुजरात में अभी तक कुल 4,12,124 जांच हुई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।