1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: सही हुए लोगों की संख्या और इलाजरत लोगों की संख्या में अब 1.33 लाख का अंतर- मंत्रालय

Coronavirus: सही हुए लोगों की संख्या और इलाजरत लोगों की संख्या में अब 1.33 लाख का अंतर- मंत्रालय

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 02, 2020 07:46 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 07:46 pm IST

इस समय देश में 2,26,947 मरीजों का इलाज चल रहा है और सभी चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस से स्वस्थ होने वालों की संख्या इलाज करा रहे संक्रमित मरीजों की तुलना में तेजी से बढ़ रही है और इस समय दोनों में 1.33 लाख का अंतर है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 के मामलों में समय पर क्लीनिकल प्रबंधन से रोजाना 10 हजार से अधिक रोगी स्वस्थ हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 11,881 रोगी ठीक हो चुके हैं और पूरी तरह स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या 3,59,859 हो गयी है। इसके बाद रोगियों के सही होने की दर 59.

52 प्रतिशत हो गयी है।’’

देश में 2,26,947 मरीजों का इलाज चल रहा है
इस समय देश में 2,26,947 मरीजों का इलाज चल रहा है और सभी चिकित्सकीय निगरानी में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 19,148 मामले सामने आए और देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,04,641 हो गयी, वहीं 434 संक्रमितों की मौत के साथ कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 17,834 पर पहुंच गया।

महाराष्ट्र में ठीक हुए सबसे ज्यादा मरीज
कोविड-19 से सही होने के मामलों की संख्या के लिहाज से शीर्ष 15 राज्यों में महाराष्ट्र (93,154 मामले), दिल्ली (59,992), तमिलनाडु (52,926), गुजरात (24,030), उत्तर प्रदेश (16,629), राजस्थान (14,574), पश्चिम बंगाल (12,528), मध्य प्रदेश (10,655), हरियाणा (10,499), तेलंगाना (8,082), कर्नाटक (8,063), बिहार (7,946), आंध्र प्रदेश (6,988), असम (5,851) और ओडिशा (5,353) हैं।

चंडीगढ़  में 82.3 प्रतिशत कोविड मरीज हुए ठीक
सही होने वाले लोगों की दर के हिसाब से शीर्ष 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़ (82.3 प्रतिशत), मेघालय (80.8 प्रतिशत), राजस्थान (79.6 प्रतिशत), उत्तराखंड (78.6 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा (78.3 प्रतिशत),  बिहार (77.5 प्रतिशत), मिजोरम और मध्य प्रदेश (76.9 प्रतिशत), झारखंड (76.6 प्रतिशत), ओडिशा (73.2 प्रतिशत), गुजरात (72.3 प्रतिशत), हरियाणा (70.3 प्रतिशत), लद्दाख (70.1 प्रतिशत) और उत्तर प्रदेश (69.1 प्रतिशत) हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।