नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार ही बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 505 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 3577 हो गई है। कोरोना वायरस की वजह से भारत में अबतक 83 मौतें हो चुकी है। 275 इस बीमारी से ठीक होने में भी सफल रहे हैं।
Related Stories
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरना वायरस के मामले अबतक देश के 274 जिलों से रिपोर्ट किए गए हैं। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकारें लॉकडाउन के तहत दिशानिर्देशों का पालन कर रही हैं। आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की स्थिति संतोषजनक है।
उन्होंने आगे कहा कि 27,661 राहत शिविर और आश्रय पूरे भारत में सभी राज्यों में स्थापित किए गए हैं - 23,924 सरकार द्वारा और 3,737 गैर-सरकारी संगठनों द्वारा स्थापित किए गए हैं। 12.5 लाख लोगों को इससे आश्रय मिला है। 19,460 खाद्य शिविर भी लगाए गए हैं।