1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने रात 9 बजकर 9 मिनट पर लाइट बंद करने की दिलाई याद

PM मोदी ने रात 9 बजकर 9 मिनट पर लाइट बंद करने की दिलाई याद

 Reported By: IANS
 Published : Apr 05, 2020 03:28 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 03:28 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश को सुबह नौ बजे नौ मिनट के लिए लाइट बंद करने की याद दिलाई। ट्विटर पर मोदी ने लोगों को एक बार फिर से याद दिलाते हुए हैशटैग 9 बजे 9 मिनट लिखा।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश को सुबह नौ बजे नौ मिनट के लिए लाइट बंद करने की याद दिलाई। ट्विटर पर मोदी ने लोगों को एक बार फिर से याद दिलाते हुए हैशटैग 9 बजे 9 मिनट लिखा। कुछ ही मिनटों बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी वही ट्वीट किया, "आज रात नौ बजे नौ मिनट।"

रविवार को मोदी ने 3 अप्रैल को देशवासियों से रात 9 बजकर 9 मिनट पर दीपक या मोमबत्ती जलाने को कहा। उन्होंने कहा, "5 अप्रैल (रविवार) को, रात 9 बजे अपने घरों में सभी बत्तियाँ बंद कर दें, अपने दरवाजों पर या अपनी बालकनी में खड़े हों, और 9 मिनट के लिए मोमबत्तियाँ या दीये, टॉर्च या मोबाइल फ्लैश लाइट जलाएं।"

मोदी ने कहा कि कोरोनावायरस के कारण होने वाले अंधेरे को चुनौती देना है। उन्होंने कहा कि यह 130 करोड़ भारतीयों की महाशक्ति को जगाने के लिए भी है।

कोरोनावायरस के कारण देश 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। देश में अब तक कोरोनोवायरस के करीब 3,400 मामले सामने आए हैं, जिसमें 77 लोगों की मौंत हो गई है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत