1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में Coronavirus के पॉजिटिव केस 606 तक पहुंचे, 12 मरीजों की मौत, आज Lockdown का दूसरा दिन

भारत में Coronavirus के पॉजिटिव केस 606 तक पहुंचे, 12 मरीजों की मौत, आज Lockdown का दूसरा दिन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2020 09:25 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 08:38 am IST

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार रात तक देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 606 हो गई है, जिनमें 43 ऐसे मामले भी शामिल हैं जो ठीक हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

Policemen punish offenders, who violated the lockdown guidelines.- India TV Hindi
Policemen punish offenders, who violated the lockdown guidelines. Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार रात तक देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 606 हो गई है, जिनमें 43 ऐसे मामले भी शामिल हैं जो ठीक हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए हैं। वेबसाइट के मुताबिक, कुल 606 लोगों में से  563 भारतीय हैं जबकि 43 विदेशी नागरिक हैं, जिनमें भारत की यात्रा के दौरान कोरोना वायरस पाया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर रात 9 बजे तक मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, शाम 6:45 बजे तक कुल एक्टिव मामलों की संख्या 553 है। यह वायरस देश के 25 राज्यों/केंद्र शासित राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट और केरल में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इनके अलावा दिल्ली, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, तेलंगाना और लद्दाख समेत कई और राज्यों में भी कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों के आंकड़ों में तेजी से उछाल आ रहा है।

हालांकि, वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 21 के देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान कर किया था, जिसका बुधवार को पहला दिन था, जो सफल बीता। ऐसे में अगर स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर नजर डाली जाए तो यहां सभी राज्यों के कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की डिटेल्ड जानकारी उपलब्ध है। हमने आपकी सहुलियत के लिए स्वास्थ्य मंत्रायल की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी को एक मैप के जरिए दर्शाया है, देखिए-

25 मार्च शाम 6:45 बजे तक राज्यों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले

आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए हैं।
Image Source : INDIATVआंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए हैं।

हालांकि, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों में जिस रफ्तार से बढ़ोतरी हुई है उसे देखते हुए भारत में स्थिति अभी तक कुछ नियंत्रण में लग रही है और सरकार ने समय रहते लॉकडाउन का कदम भी उठा लिया है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 19,246 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर एएफपी की गणना के अनुसार दिसम्बर में चीन में इस वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद 181 देशों में 427,940 मामले दर्ज किये गये। 

इटली में इस वायरस से 6,820 लोगों की मौत हो चुकी है और इससे 69,176 लोग संक्रमित है और 8,326 लोग ठीक हो गये है। स्पेन में मरने वालों की संख्या चीन से अधिक हो गई है। स्पेन में इससे 3,434 लोगों की मौत हुई है और 47,610 लोग संक्रमित हुए है। चीन में कोरोना वायरस से 3,281 लोगों की मौत हुई है और इसके 81,218 मामले सामने आये है। 

कोरोना वायरस से प्रभावित अन्य देशों में ईरान है जहां 2,077 लोगों की मौत हुई और इससे 27,017 लोग संक्रमित हुए। फ्रांस में इस वायरस से 1,100 लोगों की मौत हुई और 22,302 मामले सामने आये है। अमेरिका में इससे 600 लोगों की मौत हुई जबकि इस वायरस के 55,225 मामले सामने आये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत