1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस: एक्टिव मामले 8 लाख से नीचे, रिकवरी रेट 96% के ऊपर, 5 करोड़ से ज्यादा को वैक्सीन की दोनों डोज

कोरोना वायरस: एक्टिव मामले 8 लाख से नीचे, रिकवरी रेट 96% के ऊपर, 5 करोड़ से ज्यादा को वैक्सीन की दोनों डोज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2021 09:44 am IST,  Updated : Jun 18, 2021 09:45 am IST

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब काफी हद तक काबू में नजर आ रही है, नए मामले कम हो रहे हैं और साथ में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है जिस वजह से देश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में कमी देखी जा रही है।

कोरोना वायरस: एक्टिव...- India TV Hindi
कोरोना वायरस: एक्टिव मामले 8 लाख से नीचे, रिकवरी रेट 96% के ऊपर, 5 करोड़ से ज्यादा को वैक्सीन की दोनों डोज Image Source : PTI

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब काफी हद तक काबू में नजर आ रही है, नए मामले कम हो रहे हैं और साथ में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है जिस वजह से देश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में कमी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 28084 की कमी आई है और देश में एक्टिव मामलों का आंकड़ा 8 लाख से नीचे आकर 798656 रह गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के मरीजों की पहचान के लिए 19.29 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं और उसमें 62480 लोग पॉजिटिव मिले हैं। यानि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में संक्रमण की दर 3.23 प्रतिशत रही है। अबतक देश में कोरोना वायरस के कुल 29762793 मामले सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अबतक देश में आए 2.97 करोड़ से ज्यादा कोरोना मामलों में 2.85 करोड़ से ज्यादा लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और देश में कोरोना वायरस से रिकवरी की दर 96 प्रतिशत के ऊपर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 88977 लोग कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े में भी पहले के मुकाबले कुछ कमी आई है, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1587 लोगों की जान गई है और अबतक देश में 3.83 लाख से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है।

हालांकि कोरोना से सुरक्षा के लिए देश में चल रहा वैक्सीन का टीकाकरण अभियान अब पहले के मुकाबले काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 32.59 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है और अबतक देश में 26.89 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। अबतक जितने लोगों को वैक्सीन मिली है उनमें 21.88 करोड़ को पहली डोज ही मिल पायी है जबकि 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत