1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. करीब 21 हजार लोगों ने दी Coronavirus को मात, अभी 44 हजार एक्टिव केस- स्वास्थ्य मंत्रालय

करीब 21 हजार लोगों ने दी Coronavirus को मात, अभी 44 हजार एक्टिव केस- स्वास्थ्य मंत्रालय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 11, 2020 04:23 pm IST,  Updated : May 11, 2020 10:45 pm IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक 20917 लोग ठीक हो चुके हैं और 44029 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

नई दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4213 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1559 लोग ठीक भी हुए हैं। नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 67,152 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक 20917 लोग ठीक हो चुके हैं और 44029 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब रिकवरी रेट अब 31.15 प्रतिशत हो चुका है। 

गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने बताया कि गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी हालात में प्रवासी श्रमिक सड़क और रेलवे पटरी का सहारा न लें,अगर वे ऐसा करते पाए जाते हैं तो उनके लिए बस या ट्रेन द्वारा यात्रा की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों के लिए चलाई गई विशेष ट्रेनों के माध्यम से 5 लाख से अधिक लोगों को उनके राज्यों में पहुंचाया जा चुका है। अब तक 468 विशेष ट्रेनें चली हैं, जिसमें से कल 10 मई को 101 ट्रेनें चली थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि डिस्चार्ज नीति को बदल दिया गया है क्योंकि कई देशों ने अपनी नीति में टेस्ट-आधारित रणनीति और समय-आधारित रणनीति में बदलाव किए हैं। हमने भी इस आधार पर बदलाव किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।