1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेना में भी कोरोना वायरस के 8 मामले आ चुके हैं सामने, आर्मी चीफ ने दी जानकारी

सेना में भी कोरोना वायरस के 8 मामले आ चुके हैं सामने, आर्मी चीफ ने दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 01:33 pm IST

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने यह भी बताया कि जो सैनिक किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए हैं उन सभी को अपनी संबंधित यूनिट में भेज दिया गया है।

Army Chief Gen MM Naravane- India TV Hindi
Army Chief Gen MM Naravane Image Source : ANI

जम्मू। भारतीय सेना में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में कहा कि सेना में अबतक कोरोना वायरस के कुल 8 मामले सामने आए हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि 8 मामलों में 2 सेना के डॉक्टर हैं, 1 नर्सिंग असिस्टेंट और 4 अन्य सैनिक हैं और ये सभी उपचार के बाद ठीक हो रहे हैं। इनके अलावा एक सैनिक पूरी तरह से ठीक होकर ड्यूटी ज्वाइन कर चुका है।

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने यह भी बताया कि जो सैनिक किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए हैं उन सभी को अपनी संबंधित यूनिट में भेज दिया गया है।

सेना प्रमुख ने इस मौके पर पाकिस्तान को भी घेरा और कहा कि एक तरफ जहां भारत अपने यहां से दूसरे देशों को दवाएं निर्यात करके कोरोना वायरस से लड़ने में उनकी मदद कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान सिर्फ आतंकवाद का निर्यात कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत