1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंदौर में Coronavirus के 351 नए मामले, अब तक 458 लोगों ने गंवाई जान

इंदौर में Coronavirus के 351 नए मामले, अब तक 458 लोगों ने गंवाई जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 13, 2020 12:04 pm IST,  Updated : Sep 13, 2020 12:04 pm IST

देश में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 351 नए मामले सामने आये हैं जो एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है।

इंदौर में Coronavirus के 351 नए...- India TV Hindi
इंदौर में Coronavirus के 351 नए मामले, अब तक 458 लोगों ने गंवाई जान Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

इंदौर (मध्यप्रदेश): देश में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 351 नए मामले सामने आये हैं जो एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साढ़े पांच महीने में यह पहला मौका है जब एक दिन में इतनी बड़ी तादाद में नये मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि 351 नए मामलों के साथ ही जिले में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 16,782 हो गयी है, जिसमें से 458 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में महामारी के मरीजों की मृत्यु दर 2.73 फीसद के स्तर पर है जो 1.65 प्रतिशत के मौजूदा राष्ट्रीय औसत के मुकाबले अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाररत मरीजों की संख्या बढ़कर 5,011 पर पहुंच गई है। इनमें घरों में पृथक-वास में रखे गए मरीज भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 11,313 लोग इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार अगस्त से तेज होनी शुरू हुई और यह सिलसिला सितंबर में भी जारी है।

उल्लेखनीय है कि जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत