1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत, कुल संख्या 78 हुई

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत, कुल संख्या 78 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 20, 2020 02:18 pm IST,  Updated : Jun 20, 2020 02:18 pm IST

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के तीन और मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई।

Coronavirus cases in jammu Kashmir- India TV Hindi
Coronavirus cases in jammu Kashmir Image Source : AP

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के तीन और मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ये मौत एसकेआईएमएस अस्पताल, चेस्ट डिजिजेज अस्पताल और एसएमएचएस अस्पताल में हुई हैं। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के तुजान के कोरोना मरीज की एसकेआईएमएस अस्पताल में शनिवार को सुबह छह बजकर 45 मिनट पर मौत हो गई। 

अधिकारियों ने बताया कि महिला को ट्यूमर की समस्या बताकर मंगलवार को एसएमएचएस अस्पताल से रेफर किया गया था। उन्होंने बताया कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य मामले में, शहर के सफा कदल इलाके की 40 वर्षीय महिला की चेस्ट डिजिजेज अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पहले से दिल की बीमारी और मधुमेह से पीड़ित महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसको एसएमएचएस अस्पताल से 14 जून को रेफर किया गया था। 

अधिकारियों ने बताया कि शोपियां के कोरोना से संक्रमित 80 साल के एक व्यक्ति की शुक्रवार की रात एसएमएचएस अस्पताल में मौत हो गई। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 78 हो गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।