1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू क्षेत्र में कोविड-19 से सातवीं मौत, जम्मू कश्मीर में कुल मृतक संख्या 56 पहुंची

जम्मू क्षेत्र में कोविड-19 से सातवीं मौत, जम्मू कश्मीर में कुल मृतक संख्या 56 पहुंची

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2020 04:01 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 04:01 pm IST

जम्मू में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से क्षेत्र में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या रविवार को बढ़ कर सात पर पहुंच गई, जबकि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अब तक कुल 56 लोगों की मौत हुई है।

जम्मू क्षेत्र में...- India TV Hindi
जम्मू क्षेत्र में कोविड-19 से सातवीं मौत, जम्मू कश्मीर में कुल मृतक संख्या 56 पहुंची Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

जम्मू: जम्मू में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से क्षेत्र में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या रविवार को बढ़ कर सात पर पहुंच गई, जबकि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अब तक कुल 56 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू शहर के गांधी नगर निवासी 69 वर्षीय एक व्यक्ति को सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) अस्पताल में 29 मई को भर्ती कराया गया था। जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वह फेफड़े संबंधी गंभीर बीमारी से भी ग्रसित थे।

जम्मू क्षेत्र में शनिवार शाम तक संक्रमण के कुल 1,135 मामले सामने आये थे। वहीं, कश्मीर घाटी में संक्रमण के अब तक 3,743 मामले सामने आये हैं और 49 लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत