1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: मध्य प्रदेश में मरीजों की संख्या 568 पहुंची, इंदौर में 13 नए मामले सामने आए

Coronavirus: मध्य प्रदेश में मरीजों की संख्या 568 पहुंची, इंदौर में 13 नए मामले सामने आए

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Apr 12, 2020 07:32 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 07:33 pm IST

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इंदौर में रविवार को 13 नए मामले सामने आने के बाद वहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 311 पहुंच गया है। रविवार को भोपाल में 1 मामला सामने आए ने बाद यह कुल 134 मरीज हो गए है।

Coronavirus cases in Madhya Pradesh reached to 568- India TV Hindi
Coronavirus cases in Madhya Pradesh reached to 568

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इंदौर में रविवार को 13 नए मामले सामने आने के बाद वहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 311 पहुंच गया है। रविवार को भोपाल में 1 मामला सामने आए ने बाद यहां कुल 134 मरीज हो गए है। राज्य में इस वायरस के कारण अबतक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या भी 568 हो गई है। राज्य में संक्रमण अब 22 जिलों तक पहुंच चुका है। इस से अब राज्य में 45 लोग स्वस्थ हो चुके है। 

देखें, राज्य के पूरे आंकड़े

  • इंदौर 311 (32 मौत).....30 स्वस्थ
  • भोपाल 134 (2 मौत)......03 स्वस्थ
  • जबलपुर 09 पॉजिटिव......05 स्वस्थ
  • ग्वालियर 06 पॉजिटिव......02 स्वस्त
  • शिवपुरी 02 पॉजिटिव.......01 स्वस्थ
  • उज्जैन 18 (5 मौत)...04 स्वस्थ
  • खरगौन 14 (2 मौत) 
  • मुरैना 14
  • छिंदवाड़ा 04 (1 मौत)
  • बड़वानी 14
  • बैतूल 01
  • विदिशा 13
  • श्योपुर 02
  • होशंगाबाद 10
  • खंडवा 06
  • रायसेन 01
  • देवास 03...(1 मौत)
  • धार 01
  • सागर 01
  • शाजापुर 01
  • रतलाम 01
  • मंदसौर 01
  • अन्य राज्य 01

मध्यप्रदेश में सात और मरीजों ने कोरोना वायरस को रविवार को मात दे दी। इसके साथ ही, इंदौर के अस्पतालों में इलाज के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शासकीय मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में भर्ती तीन महिलाओं और चार पुरुष संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी। इन संक्रमितों की लगातार दो बार कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

उन्होंने बताया कि स्वस्थ होने पर जिन सात मरीजों को एमआरटीबी चिकित्सालय से छुट्टी दी गयी, उनमें से दो लोग पड़ोसी खरगोन जिले के रहने वाले हैं। इनमें से एक व्यक्ति पिछले माह पेरिस से खरगोन लौटा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संक्रमण मुक्त हुए इन सात लोगों को अस्पताल से छुट्टी दिये जाने पर डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने ताली बजाकर खुशी जतायी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत