1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश में कोरोना के 200 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 10,000 के पार

मध्य प्रदेश में कोरोना के 200 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 10,000 के पार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2020 11:12 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 11:12 pm IST

मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 200 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 10,049 तक पहुंच गई।

मध्य प्रदेश में...- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में कोरोना के 200 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 10,000 के पार Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

भोपाल: मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 200 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 10,049 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से सात और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 427 हो गई है। यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में दो और भोपाल, सागर, बड़वानी, रीवा एवं शाजापुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 161 मौत इंदौर में हुई है। उज्जैन में 64, भोपाल में 66, बुरहानपुर में 19, खंडवा में 17, खरगोन में 13, सागर में 13, जबलपुर में 11, देवास एवं मंदसौर में नौ-नौ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 51 जिलों के लोग अब तक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,034 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत