1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश में Coronavirus से 8 नए मरीजों की मौत, संक्रमितों की संख्या 2560 पहुंची

मध्य प्रदेश में Coronavirus से 8 नए मरीजों की मौत, संक्रमितों की संख्या 2560 पहुंची

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Apr 29, 2020 10:35 pm IST,  Updated : Apr 29, 2020 10:35 pm IST

मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी जारी है। मरीजों की संख्या 2387 से बढ़कर 2560 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 130 पर पहुंच गई है।

Coronavirus Cases in Madhya Pradesh- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Madhya Pradesh

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी जारी है। मरीजों की संख्या 2387 से बढ़कर 2560 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 130 पर पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 2560 हो गई है। इंदौर में मरीजों की संख्या 1476 हो गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, मौत की संख्या में बीते 24 घंटों में 8 का इजाफा हुआ है और आंकड़ा 130 हो गया है। अब तक इंदौर में 65, भोपाल में 14, उज्जैन में 23, खरगोन और देवास में 7-7 मौतें हुई हैं। वहीं प्रदेश में अब तक 461 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर से 177 हैं। वही भोपाल में 162 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

  • इंदौर 1476 ( 65 मौत).....177 स्वस्थ
  • भोपाल 483 (14 मौत)......162 स्वस्थ
  • खरगोन 70 (07 मौत).....22 स्वस्थ
  • उज्जैन 127 (23 मौत).....05 स्वस्थ
  • धार 48       (01 मौत)
  • खंडवा 46....(03 मौत)......12 स्वस्थ
  • जबलपुर 78..(01 मौत)....07 स्वस्थ
  • रायसेन 47....(02 मौत).....01स्वस्थ
  • होशंगाबाद 35..(02 मौत)...14 स्वस्थ
  • बड़वानी 24.....................14 स्वस्थ
  • देवास 24.....(07 मौत)....06 स्वस्थ
  • मुरैना 13 ........................13 स्वस्थ
  • विदिशा 13....................13 स्वस्थ
  • रतलाम 13
  • मंदसौर 09 (02 मौत)
  • आगर मालवा 12 (01 मौत)
  • शाजापुर 06 ......................04 स्वस्थ
  • सागर 05 ..........................01 स्वस्थ
  • ग्वालियर 04 ....................02 स्वस्थ
  • श्योपुर 04 ........................04 स्वस्थ
  • छिंदवाड़ा 05 (01 मौत).......02 स्वस्थ्य
  • अलीराजपुर 03
  • शिवपुरी 02...............02 स्वस्थ
  • टीकमगढ़ 02
  • बैतूल 01
  • डिंडोरी 01
  • हरदा 01
  • बुरहानपुर 01
  • अशोकनगर 01 (01 मौत)
  • शहडोल 02
  • रीवा 02
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत