1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश में Coronavirus के 354 नए केस, संक्रमितों की संख्या पहुंची 15,000 के पार

मध्य प्रदेश में Coronavirus के 354 नए केस, संक्रमितों की संख्या पहुंची 15,000 के पार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 06, 2020 09:45 pm IST,  Updated : Jul 06, 2020 09:45 pm IST

मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 354 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 15,284 तक पहुंच गई।

Coronavirus Cases- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में Coronavirus के 354 नए केस, संक्रमितों की संख्या पहुंची 15,000 के पार Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

भोपाल: मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 354 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 15,284 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 617 हो गई है। प्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में तीन, इंदौर में दो और टीकमगढ, होशंगाबाद, गुना एवं आगर मालवा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 246 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 71, भोपाल में 112, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 15, सागर में 22, जबलपुर में 14, देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में सात लोगों की मौत हुई है। बाकी मौत के मामले अन्य जिलों के हैं।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 15,284 संक्रमितों में से अब तक 11,579 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और केवल 3,088 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 65 नए मामले भोपाल जिले में आए हैं, जबकि ग्वालियर में 55, इंदौर में 43, मुरैना में 28 एवं शिवपुरी में 21 नए मामले आए।

उन्होंने कहा कि सोमवार को 168 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,158 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत