1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 24 घंटों में 5 और लोगों की मौत, 144 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 24 घंटों में 5 और लोगों की मौत, 144 नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2020 12:23 pm IST,  Updated : Jun 09, 2020 12:23 pm IST

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को पांच और लोगों की मौत हो गई, इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 251 हो गई है।

Coronavirus cases in Rajasthan- India TV Hindi
Coronavirus cases in Rajasthan

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को पांच और लोगों की मौत हो गई, इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 251 हो गई है। इसके साथ ही 144 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 11020 हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक जयपुर में दो, जोधपुर व अजमेर में एक-एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई। अन्य राज्य के एक रोगी की भी यहां मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 251 हो गई है। 

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 117 हो गयी है जबकि जोधपुर में 24, कोटा में 18 और अजमेर में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 14 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। वहीं राज्य में मंगलवार सुबह तक संक्रमण के 144 नये मामले सामने आये। इनमें जयपुर में 61, भरतपुर में 30, अलवर में 11, जोधपुर में आठ, चुरू में सात, कोटा में छह व सीकर में पांच नये मामले शामिल हैं। 

राजधानी जयपुर में रविवार को 61 नये मामले सामने आने से अब तक के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2321 हो गई। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत