1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत, 333 नए मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत, 333 नए मामले

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2020 10:55 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 10:55 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 282 हो गई है। इसके साथ ही 333 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 12,401 हो गई।

राजस्थान में कोरोना...- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत, 333 नए मामले Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 282 हो गई है। इसके साथ ही 333 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 12,401 हो गई। इनमें से 2782 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में दो तथा भरतपुर और जयपुर में चार-चार और संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा अन्य राज्यों के दो संक्रमितों की मौत यहां हुई है। इससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 282 हो गई है। उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 127 हो गई है जबकि जोधपुर में 27, कोटा में 18, अजमेर में 12 और भरतपुर में 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 18 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को केवल जयपुर में कोरोना वायरस से 27 लोग संक्रमित पाए गए है। राजधानी में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढकर 2505 पहुंच गई है। वहीं शनिवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के 333 नए मामले सामने आए। इनमें जोधपुर में 75, पाली में 62, भरतपुर में 39, जयपुर में 27, सीकर में 16, धौलपुर में 14, सिरोही में 13, झुंझुनू में 12, अजमेर और नागौर में 11-11, जालौर में आठ, चुरू और दौसा में सात-सात, बाड़मेर में पांच नए रोगी भी शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत